Israel Hezbollah War: लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने हवाई हमले किए हैं. हमलों में दस लोग मारे गए. हालांकि, कितने लोग घायल हए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली युद्धक विमानों ने सुबह के समय नबातियेह जिले के मेफादौन गांव में हवाई हमला किया, जिसमें दो लोग मारे गए.