Ambernath Builder Murder Case: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक बिल्डर की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हडकंप, लोगो में भय का माहौल
महाराष्ट्र के अंबरनाथ इलाके में एक जाने माने बिल्डर संजय पाटिल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई. हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे संजय पाटिल पर हमला किया था.
अंबरनाथ, 23 अक्टूबर : महाराष्ट्र के अंबरनाथ इलाके में एक जाने माने बिल्डर संजय पाटिल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई. हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे संजय पाटिल पर हमला किया था.
बताया जा रहा है कि संजय पाटिल अपनी कार पार्क करके किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके पैर और पेट पर चाकू से गंभीर वार किए, जिससे संजय पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पास के ही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े संजय पाटिल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : ब्रिटेन की सड़कों पर बिखरे भारतीय तंबाकू गुटखा के पैकेट्स, ‘चैनी खैनी’ और ‘उड़ता पंछी’ का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि संजय पाटिल पुराने अंबरनाथ गांव के रहने वाले हैं और अंबरनाथ के काफी जाने माने बिल्डर हैं. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं और मामले की जांच की जा रही है. घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजय पाटिल खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं. पास में ही उनकी कार खड़ी दिखाई दे रही है. वीडियो फुटेज देखकर पता चलता है कि उन्होंने हमलावरों के साथ काफी संघर्ष भी किया होगा.
फिलहाल, आरोपियों की पहचान और हत्या के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में भय का माहौल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

