गोचर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का अभियान, 4740 हेक्टेयर भूमि को कराया मुक्त
योगी सरकार प्रदेश में पशुओं के लिए उपलब्ध गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत अब तक अवैध कब्जे वाली 6,930 हेक्टेयर से अधिक गोचर भूमि में से 4,740 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है, जबकि शेष कब्जे वाली भूमि को खाली कराने के लिए प्रक्रिया जारी है.