GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 164 रनों का टारगेट, जेसन होल्डर ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में ऊपरी स्थानों पर बनी हुई है. पंजाब की टीम ने अब तक 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 5 जीत हासिल की है और टीम संतुलित प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास साई सुदर्शन और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज हैं, जो टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम के दो घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 35 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सूर्यांश शेडगे ने महज 29 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के लगाए. सूर्यांश शेडगे के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन बनाए.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर के अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 163/9, 20 ओवर (प्रभसिमरन सिंह 15 रन, प्रियांश आर्य 2 रन, कूपर कोनोली 0 रन, श्रेयस अय्यर 19 रन, नेहल वढेरा 0 रन, मार्कस स्टोइनिस 40 रन, सूर्यांश शेडगे 57 रन, मार्को जानसन 20 रन, जेवियर बार्टलेट 0 रन, विजयकुमार वैश्य नाबाद 1 रन और अर्शदीप सिंह नाबाद 1 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 2 विकेट, जेसन होल्डर 4 विकेट, कगिसो रबाडा 2 विकेट और राशिद खान 1 विकेट).

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.