Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 47th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 47वां मुकाबला कल यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में महज 2 जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े













QuickLY