Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, ऑटो और आईटी सेक्टर में दिखी बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, फिन सर्विसेज और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है. बीएसई का सेंसेक्स 344.28 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरने के बाद 79,660.76 पर कारोबार कर रहा है.