GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Live Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 1 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने 7 में से 6 मैच जीते हैं और 1 मुकाबले में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. पंजाब किंग्स की टीम भी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. गुजरात टाइटंस की टीम में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.