SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पिछली जीत के बाद लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs KKR 45th T20 Match Playing)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में पैट कमिंस अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.