Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 46वां मुकाबला 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026 47th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम के दो घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 35 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सूर्यांश शेडगे ने महज 29 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के लगाए. सूर्यांश शेडगे के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन बनाए.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर के अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान साई सुदर्शन ने 41 गेंदों पर पांच चौका और एक छक्का लगाए. साई सुदर्शन के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 40 रन बटोरे.
वहीं, पंजाब किंग्स की टीम को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार विशक ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. विजयकुमार विशक और अर्शदीप सिंह के अलावा मार्कस स्टोइनिस और मार्को जानसन ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 163/9, 20 ओवर (प्रभसिमरन सिंह 15 रन, प्रियांश आर्य 2 रन, कूपर कोनोली 0 रन, श्रेयस अय्यर 19 रन, नेहल वढेरा 0 रन, मार्कस स्टोइनिस 40 रन, सूर्यांश शेडगे 57 रन, मार्को जानसन 20 रन, जेवियर बार्टलेट 0 रन, विजयकुमार वैश्य नाबाद 1 रन और अर्शदीप सिंह नाबाद 1 रन.)
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 2 विकेट, जेसन होल्डर 4 विकेट, कगिसो रबाडा 2 विकेट और राशिद खान 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 167/6, 19.5 ओवर (शुभमन गिल 5 रन, साई सुदर्शन 57 रन, जोस बटलर 26 रन, निशांत सिंधु 15 रन, वाशिंगटन सुंदर नाबाद 40 रन, राहुल तेवतिया 2 रन, जेसन होल्डर 5 रन और अरशद खान नाबाद 8 रन.)
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 2 विकेट, विजयकुमार विशक 2 विकेट, मार्कस स्टोइनिस 1 विकेट और मार्को जानसन 1 विकेट).
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY