Chhath Puja: सुबह के अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई; पीएम मोदी
देशभर में शुक्रवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति और संस्कृति की जो झलक देखने को मिली है, वो देशवासियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है.