Pollution In Pakistan: पाकिस्तान की जहरीली हवा! लाहौर में AQI 1000 के पार, पार्कों और खेल के मैदानों में एंट्री पर बैन
पाकिस्तान के लाहौर में सार्वजनिक और निजी पार्कों, चिड़ियाघरों, ऐतिहासिक स्थानों, स्मारकों, संग्रहालयों और खेल मैदानों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह कदम लाहौर की एयर क्वालिटी में भारी गिरावट के बाद उठाया गया है. लाहौर इस समय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है.