देश

EPS पेंशन भुगतान के नए पेमेंट सिस्टम का ट्रायल रन सफल, 78 लाख लोगों को होगा फायदा

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को पेंशन सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारी पेंशन योजना-1995 के तहत नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के पायलट रन के सफल होने का ऐलान किया.

EPS पेंशन भुगतान के नए पेमेंट सिस्टम का ट्रायल रन सफल, 78 लाख लोगों को होगा फायदा
Mansukh Mandaviya (img : tw)

नई दिल्ली, 8 नवंबर : केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को पेंशन सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारी पेंशन योजना-1995 के तहत नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के पायलट रन के सफल होने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जम्मू, श्रीनगर और करनाल क्षेत्रों के 49,000 से अधिक ईपीएस पेंशनभोगियों को अक्टूबर के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की पेंशन वितरण के साथ पायलट रन 29-30 अक्टूबर को पूरा हुआ.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए सिस्टम के माध्यम से पेंशनभोगी देश में कहीं भी किसी भी बैंक या ब्रांच में पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. यह पेंशनभोगियों की लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों का समाधान करता है और एक निर्बाध और कुशल संवितरण तंत्र सुनिश्चित करता है. नई सीपीपीएस प्रणाली जनवरी 2025 तक ईपीएफओ की चल रही आईटी आधुनिकीकरण परियोजना सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सिस्टम (सीआईटीईएस 2.01) के हिस्से के रूप में पूरी तरह से शुरू हो जाएगी और इससे ईपीएफओ के 78 लाख से अधिक ईपीएस पेंशनभोगियों को लाभ होगा. यह भी पढ़ें : PM मोदी ने महाराष्ट्र में पद्मभूषण से सम्मानित जैन संत रत्नसुंदरसुरी महाराज से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

इससे पहले नए सीपीपीएस सिस्टम के ऐलान के समय डॉ. मांडविया ने कहा था कि सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (सीपीपीएस) ईपीएफओ के आधुनिकीकरण में मील का पत्थर है. यह ईपीएफओ को एक अधिक मजबूत, उत्तरदायी और तकनीक-सक्षम संगठन में बदलने के हमारे चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अपने सदस्यों और पेंशनभोगियों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

नया सीपीपीएस पेंशन सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है, क्योंकि मौजूदा पेंशन सिस्टम डीसेंट्रलाइज्ड है और हर जोनल और रीजनल ईपीएफओ ऑफिस ने 3 से 4 बैंकों के साथ अलग-अलग एग्रीमेंट किए हुए हैं. नए सीपीपीएस में पेंशनभोगियों को पेंशन लेने के लिए बैंक जाकर वेरिफिकेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी. जैसे ही पेंशन आएगी, तत्काल बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).