UP Poster War: भाजपा ने लगाया सपा का एक ही एजेंडा, 'जीतेंगे तो लूटेंगे'
उत्तर प्रदेश में नौ सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा और सपा की तरफ से पोस्टरवार लगातार बढ़ता जा रहा है. सपा की तरफ से कई होर्डिंग लगने के बाद भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से पलटवार करते हुए एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है कि सपा का एक ही एजेंडा, जीतेंगे तो लूटेंगे का पोस्टर जारी किया गया है.