Rajasthan Assembly By-Election: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन
राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. शाम 6 बजे तक मतदाता मत डाल सकते हैं. ये सात सीटें दौसा, रामगढ़, देवली उनियारा, चौरासी, झुंझुनूं, सलूंबर और खींवसर हैं. 19 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.