कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह-कांग्रेस विकास के एजेंडे से भटका रही है जनता का ध्यान
अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले पांच सालों से कांग्रेस देश की राजनीति को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है. चुनाव विकास, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस विकास के इस एजेंडे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है