संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से, यह होगा मोदी सरकार का शीर्ष एजेंडा
संसद का शीतकालीन सत्र पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए आठ दिसंबर को मतदान संपन्न होने के बाद 11 दिसंबर से आरंभ होगा और अगले साल आठ जनवरी को सत्रावसान होगा. गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार की रात संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्रिमंडल (सीसीपीए) की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया.