क्राइम थ्रिलर शो 'सावधान इंडिया 2' को लेकर सुशांत सिंह ने दिया बड़ा बयान
अभिनेता सुशांत सिंह टीवी शो 'सावधान इंडिया' के दूसरे सीजन को लेकर ये बयान दिया है
अभिनेता सुशांत सिंह टीवी शो 'सावधान इंडिया' के दूसरे सीजन को लेकर खुशी और गर्व महसूस कर रहे हैं. इसने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं. इस शो का मकसद जागरूकता फैलाना और लोगों को सावधान करना है.
दूसरे सीजन का प्रसारण स्टार भारत पर जुलाई में शुरू हुआ था और दर्शकों से इसे भरपूर सराहना और प्यार मिला है.
सुशांत शुरू से ही इस सीजन की मेजबानी कर रहे हैं और पिछले छह सालों से शो से जुड़े हुए हैं.
सुशांत ने एक बयान में कहा, "मैं बेहद खुश हूं कि 'सावधान इंडिया' के दूसरे सीजन ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं. मैं इससे छह साल से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ हूं और यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. यह मेरे दिल के बेहद करीब है."
सुशांत ने कहा कि शो को सफल बनाने के लिए और इसे लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए वह दर्शकों के आभारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

