बॉलीवुड

पूर्वोत्तर भारतीयों पर विवादित बयान देना करण जौहर को पड़ा भारी, मांगी माफी

फिल्मकार करण जौहर ने 'अनजाने में' पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है.....

पूर्वोत्तर भारतीयों पर विवादित बयान देना करण जौहर को पड़ा भारी, मांगी माफी
करण जौहर (Photo Credits : Instagram)

मुंबई:  फिल्मकार करण जौहर ने 'अनजाने में' पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है. करण ने बुधवार को ट्वीट किया, "अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं..यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ और नासमझी में किया गया, जो बिल्कुल कोई बहाना नहीं है." करण ने कहा, "मैं हमारी भूमि की विभिन्न संस्कृतियों के प्रति बहुत संवेदनशील हूं और माफी मांगता हूं."

करण जो आजकल किरण खेर और मलाइका अरोड़ा के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जज कर रहे हैं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर पर्दे के पीछे हुई बातों का वीडियो साझा करते रहते हैं, जिसे 'टूडल' कहा जाता है. करण सोमवार देर शाम इसी तरह के एक वीडियो में पारंपरिक हेडगेयर पहनने को लेकर किरण खेर के साथ मजाक कर रहे हैं, जिसे खेर को अरुणाचल प्रदेश के एक प्रतिभागी ने भेंट किया था.

यह भी पढ़ें:  Koffee With Karan 6: पापा सैफ के साथ करण जौहर के चैट शो पर पहुंची सारा अली खान, देखें पहली तस्वीर

उसने करण को भी एक हेडगेयर दिया था, लेकिन उन्होंने नहीं पहना. वीडियो में किरण उनसे पूछते नजर आ रही हैं कि उन्होंने क्यों नहीं पहना है, इस पर फिल्मकार ने कहा, "क्योंकि आप में ऐसा करने की हिम्मत है, मुझमें नहीं है." सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जापी (असम का पारंपरिक हैट) का अपमान करने पर करण को निशाने पर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).