मनोरंजन

Koffee With Karan 6: पापा सैफ के साथ करण जौहर के चैट शो पर पहुंची सारा अली खान, देखें पहली तस्वीर

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 6' जल्द ही शुरू होने वाला है. शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और सेट का पहला लुक भी सामने आया है

Koffee With Karan 6: पापा सैफ के साथ करण जौहर के चैट शो पर पहुंची सारा अली खान, देखें पहली तस्वीर
सैफ अली खान और सारा अली खान (Photo Credits : Instagram)

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 6' जल्द ही शुरू होने वाला है. शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और सेट का पहला लुक भी सामने आया है. साथ ही शो की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें सैफ अली खान को उनकी बेटी सारा अली खान के साथ देखा जा सकता है. दोनों काउच पर बैठे हुए दिख रहे हैं. करण जौहर ने इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "आज 'कॉफ़ी विद करण' की शूटिंग का पहला दिन था. मैंने पिता और बेटी की इस जोड़ी के साथ शूट किया." तस्वीर को देखने के बाद इस शो के लिए हमारी उत्सुकता और बढ़ गई है.

इस बार भी करण जौहर के इस शो पर सेलेब्स के कई सीक्रेट्स का खुलासा होगा. आप भी नजर डालिए शो के सेट की पहली तस्वीर पर :-

करण जौहर के शो के सेट की पहली तस्वीर

आपको बता दें कि सारा अली खान को जल्द ही फिल्म 'सिंबा' और 'केदारनाथ' में देखा जाएगा. 'सिंबा' में रणवीर सिंह भी उनके साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे. रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत भी अहम रोल निभाएंगे. वहीं सैफ अली खान इन दिनों 'हंटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).