अथिया शेट्टी के बाद भाई आहान शेट्टी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, मिला इस निर्देशक का साथ
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं.....
मुंबई: फिल्म निर्माता मिलन लुथरिया अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं. नाडियावाला ग्रैडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हुए ट्वीट के मुताबिक, "एक बड़ी यात्रा शुरू होने जा रही है! अहान शेट्टी के डेब्यू के लिए एक और चरण. एनजीई परिवार में नए सदस्य मिलन लुथरिया का स्वागत है."
IT'S OFFICIAL... Sajid Nadiadwala ropes in director Milan Luthria for Ahan Shetty’s debut... An official remake of #Telugu hit #RX100. pic.twitter.com/AliZIgcFCS
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 15, 2018
लुथरिया ने 'द डर्टी पिक्चर', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'कच्चे धागे' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. अहान शेट्टी तेलुगू की हिट फिल्म 'आरएक्स100' की रीमेक से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

