पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के वकील को पुलिस ने संदिग्ध घरेलू हिंसा के मामले में किया गिरफ्तार
अमेरिकी पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के वकील माइकल एवेनाटी को संदिग्ध घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है....
लॉस एंजेलिस: अमेरिकी पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के वकील माइकल एवेनाटी को संदिग्ध घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. सीएनएन के मुताबिक, लॉस एंजेलिस पुलिस विभा (एलएपीडी) ऑफिसर जेफ ली ने कहा कि घरेलू हिंसा की शिकायत मंगलवार को वेस्ट लॉस एंजेलिस में दर्ज हुई और उन्हें बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया. पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि आज एलएपीडी के डिटेक्टिव्स ने संदिग्ध घरेलू हिंसा के मामले में माइकल एवेनाटी को गिरफ्तार किया. इसकी जांच चल रही है और हम इस बारे में और जानकारी मिलने पर साझा करेंगे."
एवेनाटी ने हालांकि ने इन आरोपों को पूरी तरह के झूठा बताया है. उन्होंने कहा, "मैं एलएपीडी में काम कर रहे पुरूषों और महिलाओं का उनके पेशेवर रवैये के लिए आभारी हूं, वे सिर्फ अपना काम कर रहे हैं लेकिन मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं."
यह भो पढ़े : किम कार्दशियन का खुलासा, ‘मैं न्यूड थी और तब आया डोनाल्ड ट्रम्प का फोन’
उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में किसी तरह की शारीरिक हिंसा नहीं की है. मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं और इन्हें मेरी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने के इरादे से लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

