खेल

USA vs Paraguay, FIFA World Cup 2026 Live Score Update: फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका और पराग्वे के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

अमेरिका की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम के पास क्रिश्चियन पुलिसिक, वेस्टन मैकेनी और टायलर एडम्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी ओर पराग्वे की टीम में मिगुएल अल्मिरोन, जूलियो एनसिसो और एंटोनियो सनाब्रिया जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत पर होगी.

USA vs Paraguay, FIFA World Cup 2026 Live Score Update: फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका और पराग्वे के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
यूएस बनाम पैराग्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

USA National Football Team vs Paraguay National Football Team, FIFA World Cup 2026 Live Score Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका और पराग्वे (USA vs Paraguay) की टीमें अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज यानी 12 जून को लॉस एंजिलिस स्टेडियम (Los Angeles Stadium), लॉस एंजिलिस में खेला जा रहा है. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 6:30 बजे से खेला जा रहा हैं. अमेरिका सह-मेजबान होने के नाते घरेलू मैदान पर शानदार शुरुआत करना चाहेगा, जबकि पराग्वे 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने के इरादे से उतरा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: South Korea vs Czechia Live Streaming: आज फीफा वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

अमेरिका की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम के पास क्रिश्चियन पुलिसिक, वेस्टन मैकेनी और टायलर एडम्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी ओर पराग्वे की टीम में मिगुएल अल्मिरोन, जूलियो एनसिसो और एंटोनियो सनाब्रिया जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत पर होगी.

अमेरिका राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम पराग्वे राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैच का स्कोरकार्ड (USA National Football Team vs Paraguay National Football Team Match Scorecard)

अमेरिका और पराग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला आज यानी 12 जून को लॉस एंजिलिस स्टेडियम, लॉस एंजिलिस में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जा रहा है. भारत में अमेरिका और पराग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देखा जा सकता है. इसके अलावा भारत में अमेरिका और पराग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

नोट: अमेरिका राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम पराग्वे राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के इस मुकाबले की लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2026 06:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).