USA vs Paraguay Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप में आज अमेरिका और पराग्वे के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला
यूएस बनाम पैराग्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

USA National Football Team vs Paraguay National Football Team, FIFA World Cup 2026 Live Streaming And Telecast Details: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका और पराग्वे (USA vs Paraguay) की टीमें अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज यानी 13 जून को लॉस एंजिलिस स्टेडियम (Los Angeles Stadium), लॉस एंजिलिस में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा. अमेरिका को मेजबान होने के नाते सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है, जबकि पराग्वे 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में वापसी कर रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: South Korea vs Czechia Live Streaming: आज फीफा वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

अमेरिका अपने घरेलू मैदान पर फीफा वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगा. क्रिश्चियन पुलिसिक, वेस्टन मैकेनी और जियो रेयना जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर अमेरिका मजबूत नजर आ रहा है. दूसरी ओर पराग्वे की टीम मिगुएल अल्मिरोन, जूलियो एनसिसो और एंटोनियो सनाब्रिया जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा करेगी. दोनों टीमों के बीच 1930 के फीफा विश्व कप में भी मुकाबला हुआ था, जो विश्व कप इतिहास में उनकी एकमात्र भिड़ंत रही है.

अमेरिका बनाम पराग्वे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (USA vs Paraguay Match Date And Venue)

अमेरिका और पराग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 13 जून को लॉस एंजिलिस स्टेडियम, लॉस एंजिलिस में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत में अमेरिका बनाम पराग्वे मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (USA vs Paraguay Live TV Channel Telecast In India)

भारत में अमेरिका और पराग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देखा जा सकता है.

भारत में अमेरिका बनाम पराग्वे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch USA vs Paraguay Live Streaming In India)

भारत में अमेरिका और पराग्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

दोनों टीमों के स्क्वाड पर एक नजर

अमेरिका: क्रिस ब्रैडी, मैट फ्रीस, मैट टर्नर, मैक्स आर्फस्टेन, सर्जिनो डेस्ट, एलेक्स फ्रीमैन, मार्क मैकेंजी, टिम रीम, क्रिस रिचर्ड्स, एंटोनी रॉबिन्सन, माइल्स रॉबिन्सन, जो स्कैली, ऑस्टन ट्रस्टी, टायलर एडम्स, सेबेस्टियन बेरहाल्टर, वेस्टन मैकेनी, जियो रेयना, क्रिस्टियन रोल्डान, मलिक टिलमैन, ब्रेंडन एरॉनसन, फोलारिन बालोगुन, रिकार्डो पेपी, क्रिश्चियन पुलिसिक, टिम वेआ, हाजी राइट और एलेक्स जेंडेजास.

पराग्वे: गातितो फर्नांडीज, ऑरलैंडो गिल, गैस्टन ओल्वेरा, गुस्तावो गोमेज, जूनियर अलोंसो, फाबियान बाल्बुएना, ओमर आल्देरेते, जुआन जोसे कासेरेस, गुस्तावो वेलाजक्वेज, जोस कैनाले, एलेक्सांद्रो माइदाना, मिगुएल अल्मिरोन, काकू, आंद्रेस क्यूबास, रेमन सोसा, डिएगो गोमेज, डेमियन बोबाडिला, ब्रायन ओहेदा, मटियास गलार्सा, मॉरिसियो, एंटोनियो सनाब्रिया, जूलियो एनसिसो, गैब्रियल अवालोस, एक्सल आर्से, इसिद्रो पिट्टा और गुस्तावो काबालेरो.

नोट: अमेरिका राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम पराग्वे राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के इस मुकाबले की लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.