टीवी

दिवाली के लिए स्पेशल सीन को फिल्माते हुए धारावाहिक के अभिनेता रेहान रॉय हुए घायल

रेहान सेट पर दिवाली विशेष एपिसोड की तैयारी करने के दौरान घायल हुए. उन्होंने किरदार को बखूबी निभाने व वास्तविकता का पुट लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप के बजाय मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया.....

दिवाली के लिए स्पेशल सीन को फिल्माते हुए धारावाहिक के अभिनेता रेहान रॉय हुए घायल
रेहान रॉय ( Photo credit - IANS )

मुंबई:  जी टीवी के धारावाहिक 'गुड्डन..तुमसे ना हो पाएगा' के लिए एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान अभिनेता रेहान रॉय घायल हो गए और मामूली रूप से जल भी गए. रेहान सेट पर दिवाली विशेष एपिसोड की तैयारी करने के दौरान घायल हुए. उन्होंने किरदार को बखूबी निभाने व वास्तविकता का पुट लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप के बजाय मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया. लेकिन जलता दिया रेहान के घायल होने का कारण बन गया. इस घटना के बारे में रेहान ने कहा, "बतौर अभिनेता अच्छे दृश्य के लिए जोखिम लेना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: टीवी शो 'शक्ति' की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को LPG पॉइजनिंग की वजह से हुआ रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन

सही दृश्य पाने के लिए मैंने निर्देशक और टीम से वास्तविक दिया का इस्तेमाल करने का आग्रह किया."उन्होंने कहा, "मैं ज्यादातर वास्तविक तरीके से दृश्यों को फिल्माना पसंद करता हूं और निश्चित रूप से सुरक्षा को ध्यान में रखता हूं. मैं उस खास दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गया, लेकिन उस दृश्य के अच्छे से फिल्माए जाने के लिए मुझे लगता है कि थोड़ा दर्द सहना उचित है."अभिनेता शो में फिलहाल पुलिस कांस्टेबल पर्व की भूमिका निभा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).