टीवी

जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग

एकता कपूर के डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर शनिवार को आग लग गई. मुंबई के चांदीवली इलाके में स्थित किलिक निक्सॉन स्टूडियो में हुए इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्कीट बताया जा रहा है,

जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग
कुमकुम भाग्य के सेट पर लगी आग (Photo Credits: Instagram)

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के सेट पर शनिवार को आग लग गई. मुंबई के चांदीवली इलाके में स्थित किलिक निक्सॉन स्टूडियो में हुए इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्कीट बताया जा रहा है, इस हादसे में किसी को को नुकसान नहीं हुआ हैं. इस बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.

हादसे के वक्त शूटिंग चल रही थी, लेकिन सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. शब्बीर अहलूवालिया, स्मृति झा, मुग्धा चाफेकर और कृष्ण कौल जैसे कलाकारों द्वारा अभिनीत 'कुमकुम भाग्य' बालाजी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक है, जिसे जी टीवी पर प्रसारित किया जाता है. यह भी पढ़े: ‘कुमकुम भाग्य’ की अभिनेत्री शिखा सिंह ने बच्ची को दिया जन्म

'कुमकुम भाग्य'के सेट का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. महीनों लॉकडाउन के बाद अभी कुछ दिनों ही पहले ही दोबारा शूटिंग की शुरुआत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).