Pavitra Rishta Part 2: सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे के शो 'पवित्र रिश्ता' का पार्ट-2 बनाएंगी एकता कपूर?
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' डेली सोप के सबसे हिट शोज में से एक रहा है. एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो से ही सुशांत और अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत की थी.
Pavitra Rishta Part 2: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' डेली सोप के सबसे हिट शोज में से एक रहा है. एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा निर्मित इस शो से ही सुशांत और अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसे जी टीवी (Zee TV) पर प्रसारित किया गया था और ये काफी लोकप्रिय भी रहा. जून, 2009 में शुरू हुआ ये शो अक्टूबर, 2014 तक चला. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तकरीबन 6 साल के बाद ये शो दोबारा टीवी पर लाया जा सकता है.
कयास लगाया जा रहा है कि एकता कपूर इस शो का दूसरा पार्ट लेकर आ सकती हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता लोखंडे ने एकता से संपर्क करते हुए उनसे अनुरोध किया है कि दिवंगत एक्टर सुशांत को एक श्रद्धांजलि के रूप में इस शो का दूसरा पार्ट बनाएं. इस शो में सुशांत ने ऑटोमोबाइल मैकेनिक मानव का किरदार निभाया था जिसे अर्चना यानी अंकिता से प्यार हो जाता है.
मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इसी शो से अंकिता और सुशांत का करियर परवान चढ़ा और इसलिए एकता को भी यह लगता है कि इस शो के दूसरे भाग के जरिए वो सुशांत को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगी.
अंकिता द्वारा अप्रोच किये जाने के बाद एकता मान गईं हैं. अब वो अपनी टीम के साथ बैठकर इस बारे में चर्चा करेंगे कि किस तरह से इस शो को आगे ले जाया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

