टेक

सैमसंग जल्द लॉन्च करेगी 4 कैमरों वाला गैलेक्सी A9 स्मार्टफोन, जानें इस फोन की और खूबियां

सैमसंग इंडिया इसी महीने 4 कैमरों वाला गैलेक्सी A9 स्मार्टफोन लांच करेगी, जिसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रखेगी......

सैमसंग जल्द लॉन्च करेगी 4 कैमरों वाला गैलेक्सी A9 स्मार्टफोन, जानें इस फोन की और खूबियां
सैमसंग लोगो (Photo Credit: Facebook)

नई दिल्ली:   सैमसंग इंडिया इसी महीने 4 कैमरों वाला गैलेक्सी A9 स्मार्टफोन लांच करेगी, जिसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रखेगी, ताकि प्रीमियम खंड में सबसे ज्यादा बिकनेवाले वनप्लस 6T फोन को टक्कर दे सके. उद्योग से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है. प्रीमियम खंड का यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लांच किया जाएगा, पहला 6 जीबी/128 जीबी और दूसरा 8 जीबी/128 जीबी. दोनों ही वेरिएंट्स को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:  सैमसंग का Best स्मार्टफोन Galaxy Note 9 भारत में हुआ लॉन्च, इस हाईटेक फीचर को जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

इस डिवाइस के पिछले चार कैमरों में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइस सेंसर, 24 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोन सेंसर शामिल है. गैलेक्सी ए0 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस सुपरएमोलेड डिस्प्ले होगा, जो अधिक चौड़ा होगा. इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ एर्गोनॉमिक डिजायन और 3डी ग्लास-कव्र्ड बैक दिया गया है. सैमसंग ने इस फोन को पिछले महीने मलेशिया में दुनिया भर के लिए लांच किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).