माधुरी दीक्षित ने फिल्म निर्माता के काम को बताया मुश्किल, कहा- एक प्रोड्यूसर का काम ज्यादा चुनौतीपूर्ण
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) का कहना है कि फिल्म निर्माता का काम अभिनय से ज्यादा मुश्किल है. अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, अपने पति श्रीराम नेने (Sriram Nene) के साथ मराठी फिल्म '15 अगस्त' के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं.