लोकसभा चुनाव 2019: मेघालय में RBI के पूर्व अधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- बीजेपी की आर्थिक नीतियों से बर्बादी देख लिया फैसला
मेघालय (Meghalaya) में मंगलवार कांग्रेस के लिए 'अच्छा दिन' साबित हुआ. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक बेरिल बी. संगमा तुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल शर्मा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए...
मेघालय: मेघालय (Meghalaya) में मंगलवार कांग्रेस के लिए 'अच्छा दिन' साबित हुआ. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक बेरिल बी. संगमा तुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल शर्मा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए. बेरिल संगमा ने कहा, "आरबीआई का वरिष्ठ कार्यकारी रहते हुए मैंने देखा है कि बीजेपी और एनपीपी सरकारों की आथिर्क व वित्तीय नीतियों ने किस कदर बर्बादी लाई है. अब मैं उनके खोखले चुनावी वादों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा हूं."
यह खुलासा करते हुए कि कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया था, उन्होंने कहा, "यह अध्ययन करने के बाद कि सिर्फ एकमात्र राजनीतिक दल है जो गारो हिल्स और समूचे मेघालय के विकास के लिए वास्तव में काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: राफेल को लेकर कांग्रेस के विज्ञापन पर चुनाव आयोग को आपत्ति, कहा- SC में है मामला; किताब पर भी लगाई रोक
मैंने कांग्रेस में शामिल होने और मुकुल संगमा का समर्थन करने का फैसला लिया." मेघालय की दो लोकसभा सीटों- शिलांग और तुरा में मतदान 11 अप्रैल को होगा. नतीजे लगभग डेढ़ महीने बाद 23 मई को आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

