महिला T20 चैलेंज युवाओं के लिए अच्छा मौका है: मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने छह से 11 मई तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट को युवा प्रतिभाओं के लिए अच्छा मौका बताया है. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली सोमवार से शुरू हो रहे महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी.