क्रिकेट

IPL 2019: हार के बाद कप्तान अश्विन ने कहा- पावरप्ले और मध्य ओवरों में हम अच्छा नहीं खेल पाए

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में जीत के साथ लीग का समापन करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगले सीजन के लिए उनकी टीम को एक कोर ग्रुप बनाने की जरूरत है.

IPL 2019: हार के बाद कप्तान अश्विन ने कहा- पावरप्ले और मध्य ओवरों में हम अच्छा नहीं खेल पाए
रविचंद्रन अश्विन (File Photo)

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में जीत के साथ लीग का समापन करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मानना है कि अगले सीजन के लिए उनकी टीम को एक कोर ग्रुप बनाने की जरूरत है. पंजाब ने लोकेश राहुल (71) और निकोलस पूरन (36) की शानदार पारियों के दम पर रविवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-12 के अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत के साथ लीग का समापन किया.

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पंजाब की 14 मैचों में यह छठी जीत रही है और उसने 12 अंकों के साथ छठे नंबर पर रहकर लीग का समापन किया. अश्विन ने मैच के बाद कहा, "यह हमारे लिए आसान नहीं था. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर हमने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: लसिथ मलिंगा, बुमराह और हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने कोलकाता को 134 रन पर रोका

उन्होंने कहा, "कुछ कारण हैं. हमने मैचों में अच्छा नहीं किया, खासकर पावरप्ले और मध्यओवरों में. मुझे लगता है कि जब टीमें योजना बनाती हैं और हमारे पास वापस आती हैं, तो हमें ठीक से इसका जवाब देना होगा. हमने क्वालीफाई नहीं किया. अगले सीजन के लिए हमें कोर ग्रुप तैयार करना होगा."

टीम की अपनी योजनाओं और इस साल की लीग के लिए नीलामी के बारे में उन्होंने कहा कि अधिकांश टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया. अश्विन ने कहा, "हमें इस पर ध्यान करना होगा। हमें एक ऐसा स्कोर बनाना होगा, जिसका कि हम बचाव कर सकें. कुछ अच्छी टीमें लगातार ऐसा करती हैं. कई टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि उन्होंने लगभग पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया."

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).