शाई होप और जॉन कैंपबेल रचा इतिहास, तोड़ा ODI ओपनिंग साझेदारी का वर्ल्ड रेकॉर्ड
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप और जॉन कैंपबेल ने वनडे क्रिकट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनाकर नया इतिहास रच दिया है. होप और कैंपबेल ने रविवार को यहां आयरलैंड के साथ जारी त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में यह उपलब्धि हासिल की.
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope) और जॉन कैंपबेल (John Campbell) ने वनडे क्रिकट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनाकर नया इतिहास रच दिया है. होप और कैंपबेल ने रविवार को यहां आयरलैंड के साथ जारी त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में यह उपलब्धि हासिल की. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 365 रन की साझेदारी की, जो कि वनडे क्रिकेट इतिहास में पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.
इस साझेदारी के दौरान कैंपबेल ने 137 गेंदों की पारी में 15 चौकों और छह छक्कों की मदद से 179 और होप ने 152 गेंदों की पारी में 22 चौकों और दो छक्कों की मदद से 170 रन की पारी खेली. इस साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित पचास ओवर में तीन विकेट पर 381 रन का स्कोर बनाया है. मैच अभी जारी है. त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम बांग्लादेश है.
यह भी पढ़ें- देश में हुए आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अंडर-19 क्रिकेट दौरे को किया रद्द, जानें वजह
वनडे क्रिकेट इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमान के नाम था, जिसे उन्होंने पिछले साल जुलाई में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. इमाम और जमान ने उस मैच में पहले विकेट के लिए 304 रनों की साझेदारी की थी.
हालांकि होप और कैंपबेल वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने से महज आठ रन से चूक गए. वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स के नाम हैं, जो उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन की साझेदारी कर बनाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

