Gold Silver Rates Today: सोने में इस हफ्ते लौटी तेजी, चांदी की कीमत करीब 1.60 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है. सोने के दाम 4,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 11,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था.