Delhi Traffic Advisory: गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, दिल्ली पुलिस ने 19 से 25 नवंबर तक के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; चेक डिटेल्स
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह कार्यक्रम 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाला है दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर 19 से 25 नवंबर तक एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
Delhi Traffic Advisory: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह कार्यक्रम 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाला है दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर 19 से 25 नवंबर तक एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान लाल किले पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. कई वीवीआईपी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है.
नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने सुचारू यातायात, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और जन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है. दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक की ओर से नेताजी सुभाष मार्ग की ओर आने वाली बसों और कमर्शियल वाहनों को 19 से 25 नवंबर के बीच प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक दिल्ली गेट चौक, छत्ता रेल चौक, जीपीओ चौक से रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जा सकता है. इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा. यह भी पढ़ें : ED ने अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया
अगर जरूरत पड़ी तो छत्ता रेल चौक, टी-पॉइंट सुभाष मार्ग, शांति वन चौक, जीपीओ चौक, दिल्ली गेट और हनुमान मंदिर क्रॉसिंग पर भी डायवर्जन लागू किया जाएगा. वहीं प्रशासन की तरफ से लाल किला और चांदनी चौक बाजार आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस की सलाह है कि वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें, सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें. पैदल चलने वालों को सलाह दी जाती है कि वे केवल फुटपाथ और निर्दिष्ट क्रॉसिंग का ही उपयोग करें.
दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी निवासियों, यात्रियों और आने-जाने वालों को बताया कि रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा. यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सड़कों से बचें और रानी झांसी रोड, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग, पुस्ता रोड आदि जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2025 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

