Ambedkar Jayanti 2026 Quotes: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर शेयर करें उनके ये 10 प्रेरणादायी विचार, जो आज भी समाज को दिखा रहे हैं नई दिशा
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti 2026 Quotes: भारतीय संविधान के प्रधान शिल्पी और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar) की जयंती (Birth Anniversary) आज, 14 अप्रैल 2026 को देशभर में मनाई जा रही है. इस वर्ष राष्ट्र उनकी 135वीं जयंती को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में मना रहा है. 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे बाबासाहेब (Dr. Babasaheb Ambedkar) का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और सफलता की वह मिसाल है, जिसने आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डॉ. आंबेडकर का शुरुआती जीवन सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की चुनौतियों से भरा था. हालांकि, उन्होंने इन बाधाओं को अपनी प्रगति के आड़े नहीं आने दिया. अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर उन्होंने जीवन में 32 डिग्रियां हासिल कीं और विदेश से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. भारत लौटने के बाद, उन्होंने अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग दलित समाज के उत्थान और जाति प्रथा जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए किया.

14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती को हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया जा रहा है. बाबासाहेब आंबेडकर न एक ऐसे समाज सुधारक रहे हैं, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उनकी जयंती के अवसर पर उनके इन 10 प्रमुख संदेशों को डिजिटल माध्यमों से साझा किया जा सकता है, जो आज भी समाज को नई दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

1- मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

2- समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

3- अगर मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है तो इसे सबसे पहले मैं जलाऊंगा.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

4- जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए और ज्ञान उसका आधार होना चाहिए.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

5- यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

6- धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

7- भाग्य पर आश्रित रहने के बजाय अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास रखना चाहिए.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

8- ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

9- मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

10- संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक माध्‍यम है.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

आजाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री के रूप में डॉ. आंबेडकर ने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान की रचना की. उन्होंने समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और पिछड़ों को कानूनी अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. यही कारण है कि उन्हें 'भारतीय संविधान का रचयिता' कहा जाता है. उनकी जयंती आज केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के लिए लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को याद करने का दिन है.

आज के दौर में डॉ. आंबेडकर की जयंती युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है. देश के विभिन्न हिस्सों में उनके सम्मान में शोभा यात्राएं, संगोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके विचारों को 'भीम जयंती' के रूप में साझा कर लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिश्रम और सही शिक्षा के माध्यम से समाज की किसी भी कुरीति को बदला जा सकता है.