बिहार: करारी हार के बाद महागठबंधन में रार, एक-दूसरे को नसीहत दे रहे हैं नेता
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को पछाड़ने के लिए बने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के महागठबंधन में अब कई गांठें दिखाई देने लगी हैं. महागठबंधन में शामिल दल के नेता अब खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ न केवल बयान दे रहे हैं, बल्कि नसीहत भी दे रहे हैं.