सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'दबंग 3' को लेकर किया यह बड़ा खुलसा
सोनाक्षी सिन्हा ने आने वाली फिल्म दबंग 3 के बारे में खुलसा किया. कहा कि इस फिल्म में कोई लव ट्राएंगल नहीं होगा. सैलॉन ब्रांड स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के रेट्रो रीमिक्स कलेक्शन की लॉचिंग में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलसा किया.
मुंबई : सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 'दबंग 3' अपने 'रज्जो' के किरदार को निभा रहीं हैं. सोनाक्षी का कहना है कि आने वाली इस फिल्म में कोई प्रेम त्रिकोण (लव ट्राएंगल) नहीं होगा. यहां सोमवार को सैलॉन ब्रांड स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के रेट्रो रीमिक्स कलेक्शन की लॉचिंग में सोनाक्षी ने इस बारे में बात की.
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में ऐसा अफवाहें थीं कि सोनाक्षी के अलावा फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री भी होंगी और इसमें त्रिकोणीय प्रेम को दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह की ‘खानदानी शफाखाना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी से भरपूर होगी फिल्म, देखें वीडियो
इसे नकारते हुए सोनाक्षी ने कहा, "नहीं..अटकलें होंगी, लेकिन निश्चित रूप से फिल्म की कहानी भिन्न होगी और इस फिल्म में नए किरदार भी होंगे क्योंकि हम दर्शकों को एक ही तरह की विषयवस्तु नहीं देना चाहते हैं. मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही अच्छी फिल्म होगी."
सोनाक्षी ने यह भी कहा कि इस बार फिल्म के गाने में मुन्नी नहीं होगी और गाने में मुन्ना होगा इसलिए इसमें और भी मजा आयेगा. 'दबंग 3' के निर्माता सलमान खान और अरबाज खान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

