बिहार में गर्मी का दौर जारी, तापमान में भी वृद्घि दर्ज
बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है.
पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है. पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस तथा गया और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार और बुधवार को पटना और गया के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि हो सकती है. गया, भागलपुर और पूर्णिया में आंशिक बादल छाए रहेंगे, परंतु बारिश की उम्मीद नहीं है. इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होगी, जिससे उमस भरी गर्मी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून दे सकती है दस्तक, बादल छाने से गर्मी का प्रकोप कम
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

