अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 1 करोड़ फॉलोवर, वीडियो शेयर कर फैंस का किया धन्यवाद
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं. एक्टर ने अपनी तस्वीरों का कोलाज बना कर वीडियो शेयर करते हुए सभी फेन्स का धन्यवाद किया.
मुंबई : अपने जन्मदिन से दो दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं. अर्जुन ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाया था. उन्होंने उसके कैप्शन में कहा, "10 मिलियन (1 करोड़). आप सभी का धन्यवाद."
बुधवार को अभिनेता अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे. वह सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्स पर सक्रिय है और अपने पेशेवर जीवन और अपने निजी जीवन के कुछ हिस्सों के बारे में अपडेट साझा करने के लिए माध्यम का उपयोग करते हैं.
यह भी पढ़ें : फिल्म पानीपत के सेट पर अर्जुन कपूर हुए घायल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) में नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा है. 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

