देश

जम्मू-कश्मीर : कश्मीरी टैक्सी चालक ने पर्यटक का बैग और कीमती सामान लौटाया

जम्मू-कश्मीर के एक कश्मीरी टैक्सी चालक ने एक सैलानी परिवार के खोए हुए बैग को वापस लौटाया. सूत्रों के अनुसार बैग में लगभग 10 लाख रुपये का सामान था.

जम्मू-कश्मीर : कश्मीरी टैक्सी चालक ने पर्यटक का बैग और कीमती सामान लौटाया
टैक्सी (Photo Credits : IANS)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां जिला में एक कश्मीरी टैक्सी चालक ने एक सैलानी परिवार के खोए हुए बैग को वापस कर दिया. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैग में लगभग 10 लाख रुपये का सामान था. शोपियां जिला का रहने वाला टैक्सी चालक तारिक अहमद (Tariq Ahmad) भोपाल के इस परिवार को चार दिन पहले प्रसिद्ध अहरबाल झरने पर लाया था.

यात्रा से लौटने के बाद वह परिवार अपना बैग गाड़ी में ही भूल गया. पर्यटन विभाग के सूत्रों ने कहा, "तारिक ने बैग के मालिक का पता लगाने के लिए बहुत मेहनत की. बैग में नकदी, सोना और स्मार्टफोन मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये का सामान था." उन्होंने कहा कि अहमद की नेकी और ईमानदारी पर बैग पाने वाले परिवार ने आभार जताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).