मध्यप्रदेश: कांवड़ मार्ग पर दिन में माल ढुलाई वाले वाहनों पर प्रतिबंध, सीएम कमलनाथ ने जारी किए आदेश
कांवड़ यात्रा के श्रद्घालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने संबंधित मार्गो पर दिन के समय माल ढुलाई वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है. इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने भार वाहक वाहनों के आवागमन को दिन के समय प्रतिबंधित कर दिया है. सावन माह में शिवालयों महेश्वर, महाकालेश्वर, पशुपतिनाथ, ओंकारेश्वर आदि स्थानों कांवड़ यात्राएं निकलती हैं.