देश

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूट मामले में 3 बदमाशों किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात गुरेह गांव के पास लूट के ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है. इन्होंने लूट और वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है.

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूट मामले में 3 बदमाशों किया गिरफ्तार
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बांदा जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात गुरेह गांव के पास लूट के ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor Trolley) सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने मीडिया को जानकारी दी.

बताया कि, "देहात कोतवाली की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरेह गांव के पास से 17 जून को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र से लूटे गए एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन बदमाशों श्यामसुंदर तिवारी, कुबेर पटेल और शिवराम पाठक को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि चौथा बदमाश छोटे उर्फ वीरमन पटेल भागने में सफल रहा."

उन्होंने बताया, "गिरफ्तार तीनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है. इन्होंने लूट और वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).