देश

शेयर बाजार के संवेदी सूचकांकों में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 9.25 अंकों से लुढ़का

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूत के साथ कारोबार की शुरूआत हुई, लेकिन विदेशी बाजार से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से बाजार में सुस्ती आ गई. सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 9.25 अंकों की गिरावट के साथ 38,813.86 पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के संवेदी सूचकांकों में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 9.25 अंकों से लुढ़का
शेयर बाजार (Photo Credits : IANS)

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूत के साथ कारोबार की शुरूआत हुई, लेकिन विदेशी बाजार से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से बाजार में सुस्ती आ गई. शुरूआती घंटे के कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांकों में उतार-चढ़ाव जारी है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था.

सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 9.25 अंकों की गिरावट के साथ 38,813.86 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी भी 3.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,578.95 पर कारोबार कर रहा था. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र से 117.99 अंकों की तेजी के साथ 38,941.10 पर खुला लेकिन बाद में फिसलकर 38,780.36 पर आ गया.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से उछला, निफ्टी भी मजबूत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 18.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,601.15 पर खुला और 11,608.90 तक उछला लेकिन बाद में फिसलकर 11,578.05 पर आ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).