उत्तर प्रदेश: ट्रक पलटने से सड़के किनारे सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत, 3 घायल
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक ट्रक पलटने से सड़के किनारे सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज में शुक्रवार को एक ट्रक पलटने से सड़के किनारे सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज (Medical College) में भर्ती कराया गया है.
गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना गुरसहायगंज कोतवाली के सराय प्रयाग की है. जीटी रोड पर सोनेलाल अपनी पत्नी गुड्डी और दो बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहा था. पास में ही पड़ोस के तीन लोग भी लेटे हुए थे.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को कुचला, 7 की मौत 4 घायल
उन्होंने बताया कि रात में लहसुन से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर सोते हुए लोगों पर पलट गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

