देश

Petrol and Diesel Price 12th July: डीजल की कीमत में लगातार दूसरे आई गिरावट, पेट्रोल के दाम स्थिर

डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई जबकि पेट्रोल के भाव लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में डीजल के दाम में इस सप्ताह 45 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है जबकि पिछले सप्ताह की वृद्धि के बाद पेट्रोल के भाव में महज छह पैसे की कटौती की गई है.

Petrol and Diesel Price 12th July: डीजल की कीमत में लगातार दूसरे आई गिरावट, पेट्रोल के दाम स्थिर
पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

Petrol and Diesel Price 12th July : डीजल (Diesel) के दाम में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई जबकि पेट्रोल (Petrol) के भाव लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे. तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के भाव दिल्ली और मुंबई में 10 पैसे जबकि कोलकाता (Kolkata) में छह पैसे और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर कम किए हैं.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 72.90 रुपये, 75.12 रुपये, 78.52 रुपये और 75.70 रुपये प्रति लीटर बने रहे जबकि चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 11th July: डीजल की कीमत में 15 पैसे की कटौती, पेट्रोल के दाम स्थिर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में डीजल के दाम में इस सप्ताह 45 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है जबकि पिछले सप्ताह की वृद्धि के बाद पेट्रोल के भाव में महज छह पैसे की कटौती की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).