मुंबई में मानसून दोबारा हुआ सक्रिय, कई जगहों पर हुआ जलभराव, बढ़ी ट्रैफिक की समस्या
एक सप्ताह कमजोर रहने के बाद मानसून दोबारा पूरी ताकत के साथ मुंबई, तटीय कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य भागों में सक्रिय हो गया है. मुंबई में रात 1 बजे के बाद से भारी बारिश जारी है, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में, रेलवे ट्रैक पर जल जमाव होने के साथ ही लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है.