अगस्त में शुरू होगा करण जौहर और जोया अख्तर की 'घोस्ट स्टोरीज' का निर्माण, नेटफ्लिक्स पर होगी प्रसारित
फिल्म निर्माता करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप एक साथ 'घोस्ट स्टोरीज' लाने की तैयारी में है. नेटफ्लिक्स की 'घोस्ट स्टोरीज' का प्रोडक्शन अगस्त में शुरू होगा. करण के लिए डरावनी फिल्म का निर्देशन करना न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि एक रोमांचक अवसर भी है. 'घोस्ट स्टोरीज' के तौर पर नेटफ्लिक्स और आरएसवीपी तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं.