'सेक्रेड गेम्स 2' के इस सीक्वेंस को पंकज त्रिपाठी ने बताया सबसे चुनौतीपूर्ण
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में 11 मिनट का एक मोनोलॉग वन-टेक शॉट दिया है, जिसे वह अपने अब तक के कार्यकाल का सबसे चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस मानते हैं. नेटफ्लिक्स के इस लोकप्रिय शो में पंकज गुरुजी के किरदार में नजर आएंगे, जो गणेश गाइतोंडे के 'तीसरे बाप' के रूप में भी लोकप्रिय है.