बॉलीवुड

'मुश्किल' में संजय दत्त की भांजी नाजिया हुसैन के साथ नजर आएंगे कुणाल रॉय कपूर

भिनेता कुणाल रॉय कपूर आगामी फिल्म 'मुश्किल' में संजय दत्त की भांजी नाजिया हुसैन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. नाजिया ने इससे पहले 'ये जो मोहब्बत है', 'नी जथागा नेनुंदली' और 'तेरी भाभी है पगले' जैसी फिल्मों में काम किया है. फिल्म में रजनीश दुग्गल और पूजा बिष्ट भी हैं.

'मुश्किल' में संजय दत्त की भांजी नाजिया हुसैन के साथ नजर आएंगे कुणाल रॉय कपूर
कुणाल रॉय कपूर (Photo Credits : IANS)

मुंबई : अभिनेता कुणाल रॉय कपूर (Kunaal Roy Kapur) आगामी फिल्म 'मुश्किल' (Mushkil) में संजय दत्त की भांजी नाजिया हुसैन (Nazia Hussain) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. निर्माताओं ने हाल ही इन कलाकारों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक के तौर पर फिल्म का एक गाना 'यू ही नहीं' रिलीज किया है.

कुणाल ने बताया, "पहले मैं काफी चितित था, क्योंकि गाना रोमांटिक था और मेरे दिमाग में टॉप पर हमेशा से कॉमेडी रही है. जब मैंने गाना सुना तो मुझे लगा कि एक बार कोशिश करनी चाहिए और निर्देशक राजीव एस. रुइया ने जो विश्वास मुझमें दिखाया है उसे बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए. यह काम नाजिया के लिए भी आसान नहीं था. कड़ी ठंड में मैं जहां सूट में था, वो वहीं वह ग्लैमरस कपड़ों में शूट कर रही थीं."

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘कलंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार हैं आलिया और वरुण के किरदार, देखें वीडियो

नाजिया ने इससे पहले 'ये जो मोहब्बत है', 'नी जथागा नेनुंदली' और 'तेरी भाभी है पगले' जैसी फिल्मों में काम किया है. राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित 'मुश्किल' एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में रजनीश दुग्गल और पूजा बिष्ट भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).