बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने वरुण धवन को इंस्टाग्राम पर कुछ इस तरह किया ट्रोल

फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के रैप अप पार्टी में ली गई अभिनेता वरुण धवन की एक तस्वीर को उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने जमकर ट्रोल किया है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के निर्देशक रेमो डीसूजा हैं और यह फिल्म जनवरी 2020 को रिलीज होगी.

अर्जुन कपूर ने वरुण धवन को इंस्टाग्राम पर कुछ इस तरह किया ट्रोल
अर्जुन कपूर और वरुण धवन (Photo Credits : IANS)

मुंबई : फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) के रैप अप पार्टी में ली गई अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक तस्वीर को उनके दोस्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने जमकर ट्रोल किया है. इंस्टाग्राम (Instagram) पर साझा की गई इस तस्वीर में वरुण फिल्म में अपने सह-कलाकार श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही संग पोज देते नजर आ रहे हैं.

इसके कैप्शन में वरुण ने लिखा है, "24 जनवरी को आपके पास आ रहा हूं. बाय-बाय." नोरा ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा है, "हम स्नैक्स की तरह दिख रहे हैं."

 

View this post on Instagram

 

Coming to u 24 th jan . Bye bye 👋

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

यह भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर ने ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ टीम के लिए लिखा ‘थैंक्यू नोट’, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

'मैं तेरा हीरो' के अभिनेता वरुण ने इस पर नोरा से पूछा कि क्या वह लोगों के आईब्रो बनाती है? तो इस पर अर्जुन ने लिखा, "नोरा फतेही इसने जरूर अपना आईब्रो बनवाया है." 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के निर्देशक रेमो डीसूजा हैं और यह फिल्म जनवरी 2020 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).